ज्ञानवापी विवाद में बोले शरद पवार- वाराणसी का मंदिर जैसे पुराना है, वैसी ही मस्जिद भी बहुत पुरानी है

By अंकित सिंह | May 24, 2022

ज्ञानवापी मामले को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी बात लिखी है। दरअसल, देश में इस वक्त ज्ञानवापी का मुद्दा काफी बड़ा है। वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी कराई गई थी। इस वीडियोग्राफी के बाद हिंदू और मुस्लिम पक्ष के अपने-अपने दावे हैं। इन सबके बीच से शरद पवार ने अपने ट्वीट के जरिए कई बड़े दावे किए हैं। शरद पवार ने लिखा कि वाराणसी का मंदिर जैसे पुराना है, वैसी ही ज्ञानवापी मस्जिद भी बहुत पुरानी है। पिछले तीनसौ-चारसौ सालों में किसी ने भी मस्जिद का विषय निकाला नहीं। उन्होंने कहा कि अयोध्या का इश्यू खतम होने के बाद अभी वाराणसी का इश्यू निकालकर माहौल खराब करनेपर ध्यान दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या भारत में चीनी की कमी होने वाली है, गेहूं के बाद Sugar एक्सपोर्ट पर भी बैन लगाएगी मोदी सरकार?

पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि आज राजस्थान का कोई सामने आकर कहता है कि, ताजमहल हमारा है। हमारे पुरखो ने उसको बनाया है। दुनिया जानती है कि, दिल्ली का कुतुबमिनार किसने बनाया है। वहाँ का कोर्ट इस बारे मे निर्देश देने वाला है। उन्होंने लिखा कि मगर कुछ लोग हे कुतुबमिनार हिंदूओ ने बनाने का दावा कर रहा है। मैं यह बाते इसलिए रख रहा हूँ कि, देश की आज की असली समस्या महंगाई, बेरोजगारी है। लेकिन उसे नजरअंदाज करके के सांप्रदायिक विचारोंको बढावा दिया जा रहा है। पवार ने दावा किया कि मोदी सरकार और भाजपा आज देश चला रहे है। इनका अजेंडा है कि, एक इश्यू खतम होने के बाद नया इश्यू सामने लाओ। कुछ भी कर के देश में हमेशा हिंदू - मुस्लिम और इसाई लोगों की बिच का भाईचारा खतम हो जाये और ये लोक अपना सांप्रदायिक अजेंडा चलाऐंगे।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह