Maharashtra में पवार चाचा-भतीजे की जोड़ी ने ऐसी गुगली डाली कि सारे राजनीतिक दल बोल्ड हो गये हैं

By नीरज कुमार दुबे | Aug 25, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले के बाद अब पार्टी संस्थापक शरद पवार ने भी कह दिया है कि अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। हम आपको बता दें कि यह बयान ऐसे समय आया है जब शरद पवार और अजित पवार की बार-बार हो रही मुलाकातों से संशय का माहौल उत्पन्न हुआ है। यह वाकई हैरत की बात है कि एक ओर शरद पवार विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिये जाने वाली बैठक में शामिल हो रहे हैं तो वहीं वह और उनकी बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो चुके अजित पवार को एनसीपी का वरिष्ठ नेता बता रहे हैं। देखा जाये तो शरद पवार अपनी विश्वसनीयता को खुद ही संदेह के घेरे में ला रहे हैं। संभव है कि विपक्षी दल अब उनसे चौकन्ना होकर रहें।

इसे भी पढ़ें: NCP में नहीं हुई कोई टूट, Supriya Sule बोलीं- अजित पवार पार्टी के सीनियर नेता, बस स्टैंड अलग लिया

जहां तक शरद पवार के बयान की बात है तो आपको बता दें कि उन्होंने कहा है कि पार्टी में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर राकांपा छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता। पवार ने पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात की। उन्होंने कहा, ‘‘कोई कैसे कह सकता है कि राकांपा में फूट है? इसमें कोई संशय नहीं है कि अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी राजनीतिक दल में फूट का मतलब क्या है? फूट तब होती है जब किसी पार्टी का एक बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर अलग हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी, कुछ ने अलग रुख अपना लिया... लोकतंत्र में निर्णय लेना उनका अधिकार है।’’

हम आपको यह भी बता दें कि अभी एक दिन पहले ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने पार्टी में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की स्थिति को लेकर कहा था कि वह ‘‘पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और विधायक’’ हैं। अजित पवार के बारे में बारामती से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘अब, उन्होंने एक ऐसा रुख अपनाया है जो पार्टी के खिलाफ है, और हमने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’’ जब सुले से उनके इस बयान के बारे में पूछा गया कि राकांपा को तोड़ने की तीन कोशिशें की गईं, तो उन्होंने दावा किया कि पार्टी को तोड़ने के लिए कई कदम उठाए गए, जो ‘‘कभी सफल और कभी असफल रहे।’’

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!