शरद पवार ने जो बोया, वही काट रहे हैं, भाजपा नेता गिरीश महाजन का कटाक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गिरीश महाजन ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने जो बोया है, वही काट रहे हैं। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे-नीत महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Sampat Prakash के निधन से Kashmir में शोक की लहर, बड़ी संख्या में मुस्लिम भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए

राकांपा (अजित गुट) के शामिल होने के बाद विभागों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर महाजन ने कहा कि यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, (छगन) भुजबल और अन्य नेताओं ने फडणवीस से मुलाकात की। वे इस पर चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे।’’ राकांपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और फिर उनसे हाथ मिलाने को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर तंज कसे जाने से जुड़े सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप राजनीति का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !