अजित के BJP में जाने की अटकलों को शरद पवार ने किया खारिज, बोले- यह सारी बातें सिर्फ मीडिया में हैं

By अंकित सिंह | Apr 18, 2023

शरद पवार के भतीजे अजित पवार को लेकर अटकलो का दौर लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि अजीत पवार भाजपा में शामिल हो सकते है। इसी को लेकर अब शरद पवार की प्रतिक्रिया आई है। शरद पवार ने साफ तौर पर कहा कि अजित पवार चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त हैं। यह सारी बातें सिर्फ मीडिया में हैं। राकांपा के राज्य अध्यक्ष जयंत पाटिल ने सोमवार को विपक्ष के नेता अजित पवार के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि पाटिल ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अजीत पवार भाजपा में शामिल होंगे, ऐसी खबरों में बिल्कुल भी दम नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: JPC को लेकर शरद पवार के बयान पर बोले रिजिजू, राहुल के राजनीतिक कॉरियर के लिए मुद्दा बना रही कांग्रेस

राकांपा नेता अजीत पवार द्वारा अचानक पुणे में एक कार्यक्रम को रद्द किया जाना, महाराष्ट्र से भाजपा के दो शीर्ष नेताओं के दिल्ली आना, राज्य में विपक्ष के नेता की योजनाओं के बारे में नई अटकलों को हवा दे रहा है। जबकि शिवसेना (यूबीटी) ने एक बार फिर सहयोगी एनसीपी में विभाजन की किसी भी संभावना से इनकार किया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सेना ने कहा कि अगर अजीत पवार भाजपा के साथ हाथ मिलाते हैं, तो इससे राज्य सरकार मजबूत होगी। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप