शरद पवार का आरोप, नेताओं को लुभाने में लगे हुए हैं फडणवीस और उनके मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के अन्य मंत्रियों पर विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त में लगे होने का आरोप लगाया। पवार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जांच एजेंसियों और सरकारी वित्तीय निकायों का दुरुपयोग कर नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया। राकांपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के अन्य मंत्री खुद इस काम (अन्य दलों के नेताओं को लुभाने) में पूरी तरह से लगे हुए हैं। अन्य दलों के नेताओं को फोन कर रहे हैं और उनसे जुड़ने के लिए कह रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शरद पवार बोले, NCP और कांग्रेस के बीच 240 सीटों पर बनी सहमति

इसके अलावा, उनके सहकारी संस्थान के खिलाफ एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) जांच शुरू की गई है। यही कारण है कि उन्होंने मुझसे भाजपा में शामिल होने की अनुमति देने का आग्रह किया था।’’  पवार ने आरोप लगाया कि कागल से राकांपा के विधायक हसन मुश्रीफ को भी भाजपा ने प्रस्ताव दिया था, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो आयकर विभाग ने कोल्हापुर में उनके परिसर में छापे मारे। पवार ने कहा कि सतारा के विधायक शिवेंद्रराजे भोंसले और अहमदनगर के विधायक संग्राम जगताप राकांपा के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार