Assembly Election Results: Sharad Pawar बोले- चुनावी नतीजों का I.N.D.I.A. गठबंधन पर नहीं पड़ेगा असर

By अंकित सिंह | Dec 03, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों का आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व में 25 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। उनका यह बयान तब आया है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने के लिए तैयार है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar बोले- जो पार्टी छोड़ गए उनकी चिंता नहीं, वक्त आने पर बताऊंगा कितने विधायक हमारे साथ

पवार की NCP भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) का हिस्सा है, जिसका गठन 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए किया गया था। राकांपा का एक धड़ा पार्टी में विभाजन के बाद भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है, जब उनके भतीजे अजीत पवार महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए। इससे पहले शरद पवार ने कहा था कि अजित पवार का 2019 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेना एक गलत फैसला था. उन्होंने विस्तार से बताया कि अजित की इच्छा भाजपा के साथ जुड़ने की थी लेकिन यह हमें स्वीकार्य नहीं था।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान