Maharashtra: जान से मारने की धमकी पर बोले शरद पवार, मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा, धमकियों की चिंता नहीं

By अंकित सिंह | Jun 09, 2023

नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार को शुक्रवार को ट्विटर के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। इसके बाद एनसीपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हर कीमत पर शांति बनाए रखने की अपील की। मामले पर संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। पवार की बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई की मांग को लेकर मुंबई पुलिस प्रमुख विवेक फनसालकर से मुलाकात की थी।

फडणवीस का बयान

पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति की एक उच्च परंपरा रही है। हमारी राजनीतिक स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन विचारों में मतभेद नहीं हैं। भाजपा नेता ने कहा कि किसी भी नेता को धमकी देना या सोशल मीडिया पर खुद को अभिव्यक्त करते हुए शिष्टता की सीमा को पार करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे में पुलिस निश्चित रूप से कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: चुनाव सिर्फ वहीं से लड़ें जहां से जीत पक्की हो, NCP चीफ पवार ने राजनीतिक दलों को दी नसीहत

सुप्रिया सुले ने क्या कहा

NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि शरद पवार के नाम से मेरे व्हाट्सएप पर संदेश आया है। उन्हें एक वेबसाइट से धमकी दी गई है और साथ ही संबंधित अकाउंट से भी ऐसे ही संदेश आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां न्याय मांगने आई हूं। मेरी केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री से मांग है कि ये जो गंदी राजनीति हो रही है, वो रुकनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल