शरद पवार बोले- अच्छे नेता तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी अच्छे नेता तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। राकांपा ने इस चुनाव में 54 सीटों पर जीत दर्ज की और इस मामले में वह कांग्रेस (44) से आगे रही। 

इसे भी पढ़ें: विदर्भ क्षेत्र में भाजपा को लगा झटका, 2014 की तुलना में कम हुई सीटें

साथ ही, उन्हें सातारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी जीत की उम्मीद थी। सातारा से राकांपा सांसद ने पार्टी छोड़ दी थी और वह भाजपा में शामिल हो गये थे, जिसने उन्हें उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था।  हालांकि, राकांपा के श्रीनिवास पाटिल ने उन्हें 80,000 से अधिक वोटों से हरा दिया।  परली सीट राकांपा के धनंजय मुंडे ने भाजपा से छीन ली। पवार ने कहा, ‘‘सातारा के चुनाव नतीजे से मैं हैरान नहीं हूं। मैं नतीजे को लेकर आश्वस्त था। परली के नतीजे के बारे में कोई संदेह नहीं है। मैं आश्वस्त था कि नतीजे धनंजय मुंडे के पक्ष में जाएंगे।’’ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि बृहस्पतिवार को चुनाव नतीजे आने के बाद पवार के पास खुश होने का कोई कारण नहीं है क्योंकि विपक्ष सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। इस बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, ‘‘हम संतुष्ट नहीं है क्योंकि हम बहुमत हासिल करना चाहते थे। लेकिन हम उदास भी नहीं हैं क्योंकि भाजपा के बड़े बोल हकीकत में तब्दील नहीं हो पाये।’

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका