ईडी के इस्तेमाल को लेकर शरद पवार का केंद्र पर निशाना, कहा- विपक्ष पर डाला जा रहा दबाव

By अंकित सिंह | Sep 04, 2021

शरद पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शरद पवार ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकारी तंत्र का जितना दुरुपयोग इस सरकार में हो रहा है उतना पहले कभी नहीं हुआ। शरद पवार ने कहा कि इन दिनों जिस तरह से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है, उससे पहले इसका (ईडी) कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था। यह स्पष्ट है कि सरकार इस एजेंसी का उपयोग विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए कर रही है। यह (ईडी की छापेमारी) न केवल महाराष्ट्र में हो रही है बल्कि एमपी, राजस्थान, पंजाब और कुछ दक्षिणी राज्यों में भी हो रही है। भाजपा और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के मंदिर खोलने के लिए जारी चेतावनी पर शरद पवार ने खास अंदाज में अपनी राय रखी। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से COVID को रोकने के लिए उचित उपाय करने को कहा है। सीएम और राज्य सरकार ऐसा कर रही है। लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है लेकिन जब केंद्र सरकार एक रुख अपनाती है, तो उनकी पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को भी इसका पालन करना चाहिए। 

 

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks