काले धन के मुद्दे पर पवार ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

कोल्हापुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर काला धन वापस लाने के 2014 के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। पवार ने गंगा नदी की सफाई में नाकाम रहने को लेकर भी भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र से एनसीपी उम्मीदवार धनंजय महाडिक के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि यदि वह 100 दिनों के भीतर काला धन नहीं लाए तो सरेआम फांसी की सजा भुगतने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन काला धन बाहर नहीं आया। उस वादे का क्या हुआ? हालांकि, हम किसी को सरेआम फांसी देने के पक्ष में नहीं हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना