शरद पवार, उद्धव ठाकरे ने Mumbai-Nagpur Expressway परियोजना का विरोध किया: फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा-एससीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बाधाएं पैदा करने की कोशिश की थीं,लेकिन किसानों ने इस परियोजना का समर्थन किया था।

महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे एक गांव में गए और एक जनसभा को संबोधित किया और ग्रामीणों से कहा कि उनकी जमीन छीन ली जाएगी और उनसे परियोजना के लिए जमीन न देने को कहा।’’ उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने भी परियोजना के खिलाफ संभाजीनगर में बैठकों को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण, पोलिश PM ने की प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को Delhi High Court में दी चुनौती

संगठन कौशल, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान

Dravidian Architecture का बेजोड़ नमूना है Chamundeshwari Temple, शिखर पर हैं 7 स्वर्ण कलश