PM Modi के साथ मंच साझा करेंगे Sharad Pawar, INDIA गठबंधन के नेताओं को सता रहा यह डर

By अंकित सिंह | Jul 29, 2023

भले ही भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होने वाली है, लेकिन शुक्रवार को ब्लॉक के कुछ नेताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार पर चिंता जताई। 1 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि शुक्रवार को इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक के दौरान, कुछ सदस्यों ने उस समारोह के मुख्य अतिथि होने पर पवार के बारे में चिंता जताई, जिसमें मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence के पीछे क्या China का हाथ है? पूर्व सेनाध्यक्ष General (R) Naravane के बयान से हुआ बड़ा खुलासा

अगस्त में अगली बैठक

आपको बता दें कि एनसीपी प्रमुख को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पवार मोदी को पुरस्कार सौंपेंगे। इस बीच, इंडिया की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होगी और शिवसेना (यूबीटी) और पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी मेजबान होगी। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा था कि I.N.D.I.A की अगली बैठक मुंबई में 15 अगस्त के बाद या सितंबर के पहले सप्ताह में होगी...I.N.D.I.A की बैठक की तैयारी को लेकर आज शरद पवार ने हमें बुलाया था।  

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी