'शरद पवार को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे', NCP कार्यकर्ताओं से बोले अजित

By अंकित सिंह | May 02, 2023

देश के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने राकांपा प्रमुख पद से इस्तीफे का ऐलान कर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। उनके इस ऐलान के बाद उन्हें मनाने की कोशिश भी की गई। पार्टी कार्यकर्ता शरद पवार के अपने फैसले को वापस लेने की बात कहने लगे। इतना ही, कुछ कार्यकर्ता तो धरने पर भी बैठ गए। उन कार्यकर्ताओं को अजीत पवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने समझाने की कोशिश की। राकांपा नेता अजित पवार ने विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि शरद पवार को अपने फैसले (राकांपा प्रमुख के रूप में पद छोड़ने) पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार के इस्तीफे पर बोले अजित, वह हमेशा एनसीपी परिवार के मुखिया रहेंगे

शरद पवार के एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा पर पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने कहा कि एनसीपी में एक भी कार्यकर्ता ऐसा नहीं है जो इस फैसले को स्वीकार करे। हम सभी पवार साहब से इसे वापस लेने का आग्रह कर रहे हैं। पूरे मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह शरद पवार का व्यक्तिगत और एनसीपी का आंतरिक मामला है। इस बात पर अभी कुछ बोलना जल्दी होगा। मुझे लगता है कि अभी हमें राह देखनी चाहिए और उसके बाद ही हम कुछ बोलेंगे। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल