उमा भारती ने शरद पवार को रामद्रोही करार दिया, कहा- भगवान राम के खिलाफ है बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने राम मंदिर पर दिये गये बयान के लिये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को ‘‘रामद्रोही’’ करार दिया है। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तीन या पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर के भूमि पूजन के लिये अयोध्या में आमंत्रित किया है। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पवार के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा भारती ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री वह व्यक्ति हैं जो चार घंटे से अधिक नहीं सोते हैं। 

इसे भी पढ़ें: विहिप ने पवार की टिप्पणी को समझ के परे बताया, कहा- राम मंदिर का मुद्दा ठंडे बस्ते में नहीं रह सकता 

भारती ने कहा, ‘‘मैं मानती हूं कि पवार का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह भगवान राम के खिलाफ है।’’ गौरतलब है कि राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की प्रस्तावित तिथि के बारे में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में पवार ने रविवार को सोलापुर में कहा था, ‘‘कोविड-19 का उन्मूलन महाराष्ट्र सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर का निर्माण करने से इस पर काबू पाने में मदद मिलेगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा