By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019
कटक। अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी जोड़ी ने मंगलवार को यहां मानव ठक्कर और अर्चना गिरिश कामत की शीर्ष वरीय जोड़ी को 3-1 से हराकर 80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का मिश्रित युगल स्वर्ण पदक हासिल किया।
यह भी पढ़ें: पुजारा ने युवाओं के लिये ‘बेंचमार्क’ तय कर दिया है: शुभमान गिल
शरत लंबे समय बाद तीनों स्पर्धाओं में खेल रहे हैं। उन्होंने पीएसपीबी के लिये दूसरा खिताब जीता। उन्होंने दो दिन पहले टीम स्पर्धा का खिताब भी जीता था। वर्ष 2008 में शरत ने सभी चार स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था और सभी में खिताब हासिल किये थे।