Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

By अनन्या मिश्रा | Oct 09, 2026

पूरे साल में 4 नवरात्रि होती हैं, जिनमें से सबसे खास शारदीय नवरात्रि मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जगह-जगह पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाते हैं। इस बार 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। वहीं नवरात्रि की समाप्ति 19 अक्तूबर 2026 को हो रही है। ऐसे में अगर आप भी इन 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने वाली हैं, तो इसकी सही डेट नोट कर लें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शारदीय नवरात्रि से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, मिलता है पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद

किस दिन किस देवी की होगी पूजा

शारदीय नवरात्रि के मौके पर हर दिन मां दुर्गा के एक अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं साल 2026 में 9 देवियों की पूजा-अर्चना की तारीखें कुछ इस तरह रहेंगी।

11 अक्टूबर - मां शैलपुत्री
12 अक्टूबर - मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्टूबर - मां चंद्रघंटा
14 अक्टूबर - मां कूष्मांडा
15 अक्टूबर - मां स्कंदमाता
16 अक्टूबर - मां कात्यायनी
17 अक्टूबर - मां कालरात्रि
18 अक्टूबर - मां महागौरी
19 अक्टूबर - मां सिद्धिदात्री

यानी की इस बार नवरात्रि का पर्व 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक 9 दिन रहेंगे। हर दिन भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग रूप को याद कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां

इस बार यानी की साल 2026 में मां दुर्गा हाथी पर सवार आकर आएंगी। इस तरह से मां दुर्गा का आना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन की वर्षा होती है। वहीं मां दुर्गा का प्रस्थान 20 अक्तूबर 2026 को दशहरे के दिन मुर्गे पर होगा। इस दौरान मां दुर्गा का पूरा परिवार साथ होगा।

नवरात्रि में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा

नवरात्रि की शुरूआत पहले दिन कलश स्थापना के साथ होती है। इसके लिए लकड़ी की एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और फिर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर रखें। कलश में जल, गंगाजल, सुपारी, सिक्का और हल्दी की गांठें रखी जाती है। फिर इस कलश के मुंह पर आम के पत्ते रखें और ऊपर से नारियल रखें। नारियल को लाल रंग की चुनरी लपेटकर कलावा बांधें। फिर कलश को देवी मां की चौकी के पास रखें और अखंड ज्योति जलाएं। प्रयास करें कि यह अखंड ज्योति पूरे नवरात्रि यानी की 9 दिनों तक जलती रहे।

प्रमुख खबरें

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें