झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

प्रेस विज्ञप्ति/नई दिल्ली। झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव आज बृहस्पति वार 07-10-2021 से आरंभ होकर बृहस्पति वार 14.10.2021 तक चलेगा। आज नवरात्र के प्रथम दिन माँ भगवती के प्रथम स्वरूप "माँ शैलपुत्री" की आराधना व पूजा अर्चना पूर्ण विधि-विधान के साथ की गई। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप मे जन्म लेने के कारण इन्हे शैलपुत्री नाम से अभिहित किया गया है। प्रात: 4:00 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर माँ के जयकारों से गूंज उठा। उपस्थित भक्तों ने माँ झंडेवाली का जयघोष किया। मंदिर प्रबंधन ने आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए व्यापक प्रबंध किये हैं, जिन मे मुख्यत: रानी झाँसी मार्ग व फ्लैटिड फैक्ट्री कोम्पलेक्स में भक्तों को वाहन खड़े करने की निःशुल्क व्यवस्था, छ: स्थानों पर जूता स्टैंड, सुरक्षा व जल व्यवस्था आदि हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र की सज्जा भी आकर्षण का केंद्र है l

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि पर भक्तों की मुरादें पूरी करने धरती पर आती हैं माँ दुर्गा, नौ रूपों का पूजन कर पायें मनोवांछित फल

आने वाले हर भक्त को निकास द्वार पर माँ के भंडारे का प्रसाद दिया गयाl आज विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा मुख्य भवन के प्रांगण में माँ का गुणगान किया गया। दर्शनों के लिए आने वाले भक्तो की सुविधा के लिये मंदिर का चिकित्सा विभाग कार्यरत है जहां पर दक्ष चिकित्सको द्वारा 24 घण्टे निःशुल्क परीक्षण व दवा दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav