Shardiya Navratri: अपनी राशि अनुसार करें देवी की उपासना और मंत्र जप, मिलेगी मां की कृपा

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 12, 2026

नवरात्रि का पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भक्तजन मां दुर्गा की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं। देवी दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन 9 दिन मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार, किस देवी की पूजा करें और कौनसे मंत्र जप करें

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को मां दुर्गा की आराधना करना चाहिए। रोजाना मां दुर्गा के मंत्र 'ओम ह्रीं दुं दुर्गायै नमः' और 'ओम ऐं सरस्वत्यै नमः' इन मंत्रों का जप कम से कम 11 या 21 बार करें।

वृषभ राशि

इस राशि  के जातकों को मां काली की पूजा करनी चाहिए। आपको मां काली के मंत्र 'क्रीं कालिकायै नमः'  जप रोजाना 11 या 21 बार करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले मां तारा की आराधना करें। आपको 'ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं फट्' मंत्र का जप नवरात्रि के समय कर सकते हैं। इस मंत्र का जप 11 या 21 बार करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को मां कमला की पूजा या उपासना करनी चाहिए। कमला महाविद्या को लक्ष्मी स्वरुप माना जाता है। इसके साथ ही दौरान आपको ओम श्रीं ही श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जप कम से कम 11 या 21 बार रोजाना करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मां बाला त्रिपुर सुंदरी की आराधना करना शुभ फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपको 'ऐं क्लीं सौं:' इस मंत्र का जप रोजाना करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को नवरात्रि के पावन अवसर पर मां मातंगी की पूजा आराधना करना चाहिए। आप नवरात्रि में  'ऊँ ह्रीं क्लीं हूं मातंग्यै फट् स्वाहा' मंत्र का जप कर सकते हैं।

तुला राशि

नवरात्रि के पावन अवसर पर तुला राशि के जातकों को माता महाकाली की उपासना कर सकते हैं। नवरात्रि में 'कालिकायै नम:' मंत्र का जप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही आप कामाख्या चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना करना बेहद लाभकारी है। इस दौरान मां दुर्गा का मंत्र 'ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः' का जप कम से कम 11 या 21 बार जरुर करें। यदि समय मिले तो कम से कम 108 बार करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले नवरात्रि पर मां बगलामुखी की पूजा कर सकते हैं। आप मां बगलामुखी के नाम मंत्र का जप कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को मां षोडशी की आराधना करना चाहिए। षोडशी यानी श्रीविद्या। इनके मंत्र का जप आप किसी गुरु दीक्षा लेने के बाद ही करना चाहिए। आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को मां भुवनेश्वरी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान 'ओम ह्रीं भुवनेश्वर्यै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए, इसे आप कम से कम 11, 21 या 51 बार जप कर सकते हैं। इसके साथ ही आप दुर्गा कवच का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मां बगलामुखी की आराधना करना शुभ रहता है। यदि आपने कोई गुरु मंत्र लिया है, तो आप उसे प्राथमिकता दें और उसका जप करें।

प्रमुख खबरें

Udhayanidhi Stalin का CM Vijay पर तीखा हमला, पूछा- आखिर Reels Government क्यों फैला रही अराजकता?

Bangle Set Designs: फेस्टिव सीजन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे Velvet Kada और Mirror Work बैंगल डिजाइंस

ठाकरे जूनियर्स पर FIR! प्रदर्शनकारियों की वैन रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए Kojpa ने Delhi Police को दिया 24 घंटे का समय