चोटिल भुवनेश्वर की जगह शार्दुल ठाकुर को वनडे टीम में किया गया शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

चेन्नई। मुंबई के तेज गेंदबाजशार्दुल ठाकुर को वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से यहां शुरू हो रही तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए चोटिल भुवनेश्वर के विकल्प के तौर पर ठाकुर को टीम में जगह दी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भुवनेश्वर ने बुधवार को मुंबई में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद दायीं ग्रोइन में दर्द की शिकायत की। इसके बाद विशेषज्ञ से उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पाया कि उनके ‘स्पोर्ट्समैन हर्निया’ के लक्षण फिर उभर आए हैं। अब विशेषज्ञ से सलाह ली जाएगी और इसी के अनुसार उनके रिहैबिलिटेशन की योजना बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: IPL नीलामी में शामिल होंगे 332 खिलाड़ी, 19 दिसंबर को लगेगी बोली

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर रहने के बाद उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज ने हाल में ही भारतीय टीम में वापसी की थी और सिर्फ तीन मैच खेलने के बाद दोबारा चोटिल होने से उन्हें झटका लगा है। ठाकुर वडोदरा में गुरुवार को बड़ौदा के खिलाफ संपन्न रणजी ट्राफी मैच में मुंबई की टीम का हिस्सा थे। 


भारत की संशोधित टीम इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका