Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत का उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। भू-राजनीतिक व्यापार तनाव में कमी के बाद वैश्विक भावना में सुधार और निवेशकों का मनोबल बढ़ने से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा मोटर वाहन कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में तेजी आई।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में मामूली गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंग सेंग में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,787.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,520.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमले का आरोप, पार्टी ने BJP को घेरा

VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज