Share Market: घरेलू शेयर बाजारों में धीमी शुरुआत के बाद तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, हालांकि एशियाई बाजारों में मजबूत रुख एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से बाद में इनमें तेजी आई।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट तथा मारुति के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,772.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Bengal Elections 2026: मिथुन चक्रवर्ती का TMC पर हमला, बोले- हार के डर से मचाया जा रहा है बवाल

Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगे

Priyanka Goswami के दम पर भारत की लंबी छलांग, World Athletics Race Walking में चीन को पछाड़कर 5वें स्थान पर

US के एकतरफा फैसले पर Australia का सवाल, कहा- Hormuz Strait का रास्ता सबके लिए खुला रहे