Share Market: घरेलू बाजारों में 2026 के पहले कारोबारी सत्र तेजी,सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने 2026 के पहले कारोबारी सत्र की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 223.54 अंक चढ़कर 85,444.14 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 65.75 अंक की बढ़त के साथ 26,195.35 अंक पर पहुंच गया।

वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,597.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,759.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat Express ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार किए Chenab और Anji पुल

Pitru Paksha पर Gaya में Pind Daan का महत्व, Patna से यात्रा रूट और पूजा के नियम

LPU उपद्रव के बाद 10 दिनों के लिए फिजिकल क्लासेज सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार

Andhra Pradesh में CBG प्लांट पर 1 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी Reliance, 3 लाख नौकरियां