Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और वैश्विक शुल्क संबंधी अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की।

सन फार्मा, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे। हालांकि, टेक महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.23 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,346.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,935.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Superfoods का मिथ! महंगे Avocado-Quinoa नहीं, ये देसी चीजें हैं असली Health-Booster

Shiv Sena Split History | बाल ठाकरे के दौर से एकनाथ शिंदे तक: जब टूटी शिवसेना, जानिए उन 4 बड़ी बगावतों की कहानी जिसने महाराष्ट्र की सियासत को बदल दिया

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई! 370 की बिरयानी विवाद में कॉमेडियन Pranit More और Himanshu Jangra पर FIR दर्ज, वीडियो हटाने के निर्देश

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में नए सियासी भूकंप की आहट! उद्धव गुट के 7 सांसदों की बगावत, शिंदे सेना में विलय का पूरा प्लान