Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 183 अंक गिरा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। कम कारोबार और किसी बड़े घरेलू संकेत के अभाव में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 183.42 अंक गिरकर 85,225.28 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.45 अंक टूटकर 26,095.65 पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,721.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,381.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 62.31 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.

James Anderson का The Hundred पर बड़ा बयान, कहा- हर पल नापसंद किया, ECB को लगा झटका

Middle East जंग का मैदान बना, Iran-Israel के साथ Hezbollah भी कूदा, दुनिया पर गहराया संकट