Share Market: सेंसेक्स में भारत-ईयू एफटीए को लेकर आशावाद से शुरुआती कारोबार में 646 अंक का उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया।

मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

JNU यौन उत्पीड़न केस: Congress MP Bimol Akoijam के खिलाफ BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

PM Narendra Modi के बतौर शासन प्रमुख 25 साल पूरे, MP Cabinet ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव

Ranji Trophy में Tushar Deshpande ने ली हैट्रिक, Mumbai को मिली 351 रन की बढ़त

Riyadh Airport पर Houthi हमले में 13 की मौत, 99% से ज्यादा उड़ानें रद्द होने पर Saudi सख्त