Share Market: रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 90.44 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

रुपये में लगातार तीसरे सत्र में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही और यह 10 पैसे टूटकर 90.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और डॉलर के मजबूत रुख से घरेलू मुद्रा पर दबाव बना रहा।

मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के अवकाश के मद्देनजर बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.10 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 210.04 अंक चढ़कर 83,592.75 अंक पर जबकि निफ्टी 34.65 अंक फिसलकर 25,700.25 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.54 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

NT Rama Rao Jr Birthday: दादा की परछाई से निकलकर बने Global Star, दिलचस्प है Jr. NTR के फिल्मी करियर की कहानी

Tamil Nadu Politics | तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़! AIADMK बागियों को कैबिनेट में शामिल करने पर CPM ने दी TVK को समर्थन वापसी की धमकी

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब, जिन Indian Air Bases पर हमले का दावा किया वो हैं ही नहीं

Russian President Vladimir Putin Visit China | रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बीजिंग में रेड कार्पेट पर स्वागत; चीन के शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की