Share Market: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 90.12 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से उबरते हुए 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.12 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से घरेलू मुद्रा को बल दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.26 प्रति डॉलर पर खुला और 89.94 के स्तर तक मजबूत हुआ। हालांकि बाद में फिर 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे अधिक है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.23 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.90 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 34.81 अंक चढ़कर 83,662.50 अंक पर जबकि निफ्टी 14.15 अंक की बढ़त के साथ 25,746.90 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,499.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

धरती के बाद अब आसमान में टकराव! Indian Satellites खुद को बचाने के लिए लगातार दिशा बदलने को मजबूर

प्रिय नरेंद्र...PM मोदी को अचानक आया NATO के इस शक्तिशाली देश से फोन, होर्मुज पर बड़ा फैसला होने वाला है?

Money Laundering Case: पंजाब के मंत्री Sanjeev Arora के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 13 जगहों पर छापे

Prabhasakshi NewsRoom: समान नागरिक संहिता को Supreme Court ने बताया संवैधानिक आकांक्षा, Modi कह चुके हैं BJP इसे लागू करेगी