उतार-चढ़ाव भरा रहा आज शेयर मार्किट, सेंसेक्स ने दर्ज की 33 अंको की मामूली बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2024

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही और दोनों मानक सूचकांक...बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी...नये शिखर पर पहुंच गये। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार नई ऊंचाई पर रहा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 33.40 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 74,119.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 159.18 अंक चढ़ गया था। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह शुक्रवार को जारी करेंगे राष्ट्रीय सहकारिता ‘डाटाबेस’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,766.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत घटकर 82.42 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 408.86 अंक और निफ्टी 117.75 अंक चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

प्रमुख खबरें

एक पर हमला यानी सब पर हमला! सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान की नई सुपरपावर जैसी घेराबंदी! Donald Trump का आया रिएक्शन | Mecca Joint Defence Pact 2026

Singh Sankranti 2026: सूर्य का स्वराशि प्रवेश, महापुण्य काल में Surya Puja से चमकेगी किस्मत

Nag Panchami 2026: जीवित सांप को दूध पिलाना पुण्य या पाप? जानिए Religious और Scientific सच

Tarapith Hotel Fire Tragedy | पश्चिम बंगाल के तारापीठ में दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर मौत