तबीयत खराब होने के बावजूद, नवाज शरीफ ने अस्पताल जाने से किया इंकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

लाहौर। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने परिवार के लोगों के अनुरोध के बावजूद उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में जाने से इनकार कर दिया। शरीफ ने कहा कि इलाज के नाम पर सरकार द्वारा की जा रही राजनीति के सामने घुटने टेकने की बजाए वह मरना पसंद करेंगे। अल अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में शरीफ (69) दिसंबर 2018 से कोट लखपत जेल में सात साल जेल की सजा काट रहे हैं।

शरीफ ने कोट लखपत जेल में अपने छोटे भाई शाहबाज शरीफ से कहा, ‘‘इलाज के नाम पर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजने को लेकर सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। इमरान खान की सरकार के अपमानजनक बर्ताव के सामने घुटने टेकने की बजाए मैं मरना पसंद करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: बीमारियों से जूझ रहे नवाज शरीफ को कोर्ट से झटका, नहीं मिलेगी जमानत

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक