दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाती इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कहा- जय सिया राम

By रेनू तिवारी | Aug 06, 2020

अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशी केवल लोगों ने भारत में ही नहीं मनाई है बल्कि दुनिया के जिस भी कोने में राम के भक्त मौजूद है वहां भी लोगों ने राम के 500 साल के वनवास के खत्म होने की खुशी मनाई हैं। राम मंदिर को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोगों के बीच काफी खुशी थी। इसके एक उदाहरण हमें न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर देखने को मिला। न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर डिजिटल बिलबोर्ड में एक बहुत बड़ा भगवान राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण का पोस्टर देखा गया।

इन तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। एक उपयोगकर्ता ने लिखा "न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, यूएसए # जयश्रीराम में श्री राम मंदिर डिजिटल होर्डिंग।" एक अन्य यूजर ने लिखा: “आज टाइम्स स्क्वायर में हमारे राम मंदिर और रामजी को देखकर मुझे बहुत गर्व हुआ।  मंदिर के निर्माण का कार्य अयोध्या में बुधवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिर के ‘भूमि पूजन’ के साथ संपन्न हुआ।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर