शरजील ने कन्हैया से ज्यादा खतरनाक शब्द बोले हैं, अब खानी होगी जेल की हवा: अमित शाह

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम पर निशाना साधा है। सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे, मोदी जी ने उनको जेल में डालने का निर्णय किया, लेकिन केजरीवाल ने उनके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति नहीं दी है। शाह ने कहा कि शरजील इमाम का असम को भारत से अलग करने का देश विरोधी वीडियो सभी ने देखा होगा, आज दिल्ली पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और जेल की हवा खाने के लिए उसको दिल्ली लाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई