पृथ्वी शॉ की हालात पर शशांक सिंह ने बयां किया अपना दर्द, फिटनेस और डाइट को लेकर दी ये अहम सलाह

By Kusum | Mar 18, 2025

एक समय में पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। कई लोग उन्हें विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में देख रहे थे। हालांकि, भारत के अंडर-19 वर्ल्ड कप के कप्तान का करियर बहुत ही जल्दी ढलान पर चला गया। वह आईपीए 2025 के मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे और फिर मुंबई की रणजी ट्ऱॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी जगह नहीं बना सके। इस मुश्किल समय में पृथ्वी शॉ को उनके करीबी दोस्त और पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने उन्हें करियर को पटरी पर लाने वाली सलाह दी है। 


शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट पर शशांक सिंह ने कहा कि पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है और अगर वह अपने बेसिक्स पर वापस जाएं तो वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। शशांक सिंह ने कहा कि पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है। अगर वह अपनी पुरानी चीजों पर काम करे, वह सब कुछ हासिल कर सकता है। मैं उसको तब से जानता हूं जब वह 13 साल का था। क्योंकि मैंने मुंबई में उनके साथ क्लब क्रिकेट खेला है। अगर आप मुझसे पूछें कि उनके साथ क्या गलता है तो उनका कुछ चीजों पर अलग नजरिया है। 


उन्होंने आगे कहा कि, शायद वह अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकता है। जैसे रात 11 बजे के बजाय 10 बजे सो सकता है, या शायद अपने डाइट में सुधार कर सकता है। ये भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बेहतर चीज होगी। शायद वह कर रहा है। उसे मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। शायद उसे पहले से ही 10 बेहतर लोग सलाह दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची