UP Elections से पहले लिखी जा रही नई इबारत, कस्बा रबूपुरा की जनता ने की मिसाल पेश, शशांक सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 24, 2023

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कस्बा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "मैं आभारी हूं अपने कस्बा रबूपुरा की जनता का, जिन्होंने आज मेरे परिवार को सम्मान देकर रबूपुरा नगर पंचायत के लिए एक नए इतिहास की इबारत लिखी है। रबूपुरा नगर पंचायत चुनाव में कस्बे की जनता ने सर्वसम्मति से मिलकर सभी 12 सभासद और एक चेयरमैन  चुनकर, पूरे प्रदेश को सामाजिक सद्भाव का एक संदेश प्रेषित किया है। मैं जीवन पर्यंत अपने कस्बे के लोगों का ऋणी रहूंगा, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ देकर मुझे इस लायक बनाया, जिससे मैं क्षेत्र की तरक्की के लिए काम कर सकूं।"

जिस प्रकार जेवर विधानसभा ने पूरी दुनिया के समक्ष विकास के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं, उसी प्रकार जेवर के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत रबूपुरा के लोगों ने भी सरकार के समक्ष एक उत्कृष्ट संदेश प्रस्तुत किया है। आज जेवर तहसील प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई ,जिसमें नगर पंचायत रबूपुरा से शशांक सिंह और उनके साथ 12 सभासदों ने अपना नामांकन किया, जो सभी भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए थे। शाम को 3:00 बजे तक कोई अन्य नामांकन न आने के कारण सभी 12 सभासद और अध्यक्ष पद पर शशांक सिंह का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill पर आर-पार के मूड में विपक्ष, Mallikarjun Kharge बोले- लोकसभा में हरा देंगे

MP में Thar से 5 को रौंदा, BJP MLA के बेटे का बयान- मैं हॉर्न बजा रहा था, वे हटे क्यों नहीं?

क्या लोग नहीं करते आपकी Respect? ये 5 Common Mistakes हो सकती हैं इसकी वजह

Women Reservation पर BJP का महामंथन, Amit Shah के घर परिसीमन बिल पर दिग्गजों की बैठक