शशि थरूर का आरोप, केजरीवाल सरकार ने विकास से ज्यादा पैसे विज्ञापन पर खर्च किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने विकास से ज्यादा विज्ञापन एवं मार्केटिंग पर पैसे खर्च किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप ने दिल्ली में विज्ञापन और मार्केटिंग पर विकास से ज्यादा पैसे खर्च किए हैं।’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल थरूर ने दावा किया, ‘‘ पांच साल में एक भी नया अस्पताल नहीं बना। मौजूदा सरकारी अस्पतालों की भी अनदेखी की गई है।’’ थरूर ने कहा, ‘‘आप सरकार ने 1000 मोहल्ला क्लीनिक का वादा किया था और सिर्फ 189 ऐसे क्लीनिक ही वह खोल पाई। इनमें भी 100 बेकार पड़े हैं। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी सबसे खराब है।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा