शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, सोनिया गांधी की ओर से मिली हरी झंडी! गहलोत भी रेस में

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। पिछले 3 सालों से यह पद खाली है। सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के कामकाज को देख रही हैं। इन सबके बीच आज शशि थरूर ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। शशि थरूर पहले ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। सोनिया गांधी के समक्ष भी उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा है कि इट्स योर कॉल। चुनाव चुनावी प्रक्रिया के तहत हो। इसका मतलब साफ है कि सोनिया गांधी ने अब गेंद शशि थरूर के ही पाली में डाल दिया है। शशि थरूर ने भी सोनिया गांधी के समक्ष चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल होने वाले गोवा के 8 विधायकों ने जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात, प्रमोद सावंत भी रहे मौजूद

सोनिया गांधी ने शशि थरूर से साफ तौर पर कह दिया है कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो लड़ सकते हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हलचल लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव के पूरी जिम्मेदारी मधुसूदन मिस्त्री को सौंपी गई है। 24 से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। एक से अधिक उम्मीदवार होने की स्थिति में 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे जबकि 19 को नतीजे आएंगे। दूसरी ओर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए कई राज्यों में प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। कई राज्यों की कांग्रेस कमेटी ने साफ तौर पर राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की अपनी मांग को और मजबूत बनाया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर