Shashi Tharoor ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाने का प्रस्ताव करने वाला निजी विधेयक पेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

सांसद शशि थरूर ने वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में शामिल करने के प्रस्ताव वाला एक निजी विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत को अपने संवैधानिक मूल्यों को कायम रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपने संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखना चाहिए और ना का मतलब ना से सिर्फ़ हां का मतलब हां होने की ओर बढ़ना चाहिए। हर महिला को विवाह संबंध के दायरे में शारीरिक स्वायत्तता और गरिमा का मौलिक अधिकार मिलना चाहिए। अब कार्रवाई का समय आ गया है।’’

थरूर ने दो अन्य गैर सरकारी विधेयक भी पेश किए जोव्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य स्थिति संहिता, 2020 में संशोधन तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुनर्गठन की सिफारिश केंद्र को करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुनर्गठन आयोग की स्थापना से संबंधित हैं।

प्रमुख खबरें

इधर ट्रंप युद्ध को लेकर कर रहे थे बड़े-बड़े दावे, उधर 200 ड्रोन लेकर ईरान ने बोल दिया धावा

यह सोची-समझी साजिश है, मालदा में जजों को बंधक बनाने पर Supreme Court ने बंगाल सरकार को लताड़ा

Global Energy Crisis | UK की अध्यक्षता में 35 देशों की इमरजेंसी मीटिंग, Strait of Hormuz को खोलने के लिए कूटनीतिक घेराबंदी

संकल्प के साथ राष्ट्रीय समस्या नक्सलवाद का अंत