6 महिला सांसदों के साथ शशि थरूर ने साझा की फोटो, कही यह बात, अब उठ रहे सवाल

By अंकित सिंह | Nov 29, 2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 6 महिला सांसदों के साथ एक तस्वीर साझा की है। शशि थरूर ने इस फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। फोटो संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन का है। फोटो के साथ शशि थरूर ने लिखा कि कौन कहता है कि लोकसभा काम करने के लिए आकर्षक जगह नहीं है? आज सुबह मेरे छह साथी सांसदों के साथ। शशि थरूर के साथ जिन महिला सांसदों की फोटो है उनमें कांग्रेस की परनीतकौर और जोथिमनी, तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, एनसीपी की सुप्रिया सुले और डीएमके सांसद थमिज़ाची थंगापांडियन मौजूद हैं। हालांकि अब लोग शशि थरूर की खिंचाई करने लगे हैं। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और कुछ लोगों ने उन पर लिंग के आधार पर भेदभाव की भावना रखने का आरोप लगाया। हालांकि विवाद बढ़ने पर शशि थरूर ने लिखा कि पूरी सेल्फी (महिला सांसदों की पहल पर) बड़े अच्छे माहौल में लिया गया और उन्होंने ही मुझे उसी भावना से ट्वीट करने के लिए कहा था। मुझे खेद है कि कुछ लोगों को बुरा लगा, लेकिन मैं कार्यस्थल पर मेल-मिलाप के प्रदर्शन में शामिल होकर खुश था। बस इतनी सी बात है। 

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत