Irregular Periods और Infertility से पाना है छुटकारा? डाइट में शामिल करें शतावरी का 'Miracle Water'

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 28, 2026

महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव काफी देखने के मिलते हैं। अक्सर तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर पीरियड्स और फर्टिलिटी पर पड़ता है। जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, पीएमएस, ज्यादा दर्द या कंसीव करने में परेशानी जैसी दिक्कतों के लिए महिलाओं को आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद जरुर लेनी चाहिए। वैसे इनका प्रयोग बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए।

पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में शतावरी के फायदे

 - शतावरी का पानी पीने से हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और पीरियड्स नियमित रखते हैं।

 - खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं, जिनके पीरियड्स टाइम पर नहीं आते हैं, उनके लिए इसका पानी काफी फायदेमंद है।

 - शतावरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसका पानी पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाला तेज पेट दर्द और ऐंठन काफी राहत देता है।

 - पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को कम करने में इसका पानी मदद कर सकता है।

 - वैसे यह पीएमएस के लक्षण को भी कम करता है। प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के दौरान होने वाले ब्लोटिंग, मूंड स्विंग्स और थकान को यह कम करता है।

फर्टिलिटी सुधारने में शतावरी के फायदे

 - असल में शतावरी ओव्युलेशन को बेहतर करता है और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को भी बेहतरीन बनाता है।

- शतावरी एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को संतुलित करती है, जिससे ओव्युलेशन नियमित होता है।

 - वैसे यह तनाव और एंग्जायटी को कम करता है। अक्सर स्ट्रेस भी कंसीव करने में रुकावट पैदा करता है। यह स्ट्रेस के लेवल को कम करता है।

 - इतना ही नहीं, यह यूट्रस को हेल्दी बनाता है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाए।

 - शतावरी फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। वैसे यह एग क्वालिटी में सुधार करता है।

शतावरी का पानी कैसे पिएं?

 - इसे पीने के लिए आपको 2 शतावरी स्टिक लेना है।

 - इसको 2 कप पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।

 - इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।

ध्यान दें कि, शतावरी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। यदि आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान है, या कोई दवाई ले रही हैं, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन