पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी बोले शत्रुघ्न सिन्हा, बिना किसी सबूत के किया जा रहा परेशान

By अंकित सिंह | Jul 24, 2022

कोलकाता की एक अदालत ने शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को दो दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले को लेकर आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा अभी जांच चल रही है लेकिन जो प्राथमिक रूप से दिख रहा है उसमें ये साफ है कि बिना किसी पुष्टि और बिना किसी सबूत के आप किसी को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस पार्टी (TMC) ही नहीं बल्कि बाकी पार्टियों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता ने कहा कि देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई कै है। अग्निपथ का ड्रामा सामने आया... 4 साल काम करने के बाद बेरोजगार कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकजुटता में फूट के बीच डेरेक ओ ब्रायन बोले- टीएमसी को कांग्रेस बराबर का साझेदार माने

पार्थ चटर्जी को उनके आवास पर करीब 26 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में समूह-सी और डी कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। ईडी घोटाले में राशि कहां से आयी और कहां गई इसकी पड़ताल कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में दो मंत्रियों सहित करीब 12 व्यक्तियों के घरों पर एकसाथ छापेमारी की थी और करीब 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किये थे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में SIR मतदाता सूची मामले पर Rahul Gandhi व विपक्षी नेताओं की याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई

Allahabad High Court का आदेश, UP Panchayat Chunav तीन महीने में कराए राज्य निर्वाचन आयोग

उत्तर-पूर्वी Delhi के सीलमपुर में दुकानदार वसीम की गोली मारकर हत्या

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश