अपनी पार्टी के ही ''शत्रु'' बने शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताया

By रेनू तिवारी | Apr 27, 2019

शत्रुघ्न सिन्हा ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी ही पार्टी के लोग हैरान रह गये है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस के ही 'शत्रु' बन गये शत्रुघ्न सिन्हा। चुनाव प्रचार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन्ना ने भारत के विकास और आजादी में बड़ा योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए जागा शत्रुघ्न का प्रेम, कहा- उनमें गजब की ऊर्जा है

मध्य प्रदेश में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, भारत की आजादी और विकास में सभी का योगदान है। सरदार पटेल से लेकर नेहरू तक, महात्मा गांधी से लेकर जिन्ना तक, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। व्यक्ति से बड़ा पार्टी होता है, पार्टी से बड़ा देश होता है, देश से बड़ी कुछ की नहीं होता है। उन्होंने (मोदी) नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू किया तो वहां बिल्कुल नीम के ऊपर करेला था।

इसे भी पढ़ें: ‘दो लोगों की सेना’ की नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी : शत्रुघ्न

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने नोटबंदी-जीएसटी के मुद्दे पर पर मोदी सरकार घेरा। 

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार