शत्रुघ्न सिन्हा बोले, नरेंद्र मोदी से मुकाबले में खुशी होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

पटना। भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से किस्मत आजमा रहे अभिनेता-नेता शत्रुघन सिन्हा ने शनिवार को भाजपा के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह सीट उसका मजबूत गढ़ रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने में खुशी होगी। सिन्हा ने कहा कि भाजपा को ‘‘मुगालते में रहने दो। पटना साहिब के मतदाता उन्हें सबक सिखा देंगे।’’

इसे भी पढ़ें: राकांपा का मोदी पर तंज, कहा- हमारे समावेशी राष्ट्रवाद से डरते हैं PM

सिन्हा के मुकाबले पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद मैदान में हैं। प्रसाद चार बार से राज्यसभा सदस्य हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सिन्हा खुद भी दो बार राज्यसभा में रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे।

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष