नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट, SSKM अस्पताल में हो रहा इलाज, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

By अनुराग गुप्ता | Mar 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गईं हैं। बता दें कि ममता बनर्जी के पैर में चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। वहीं, चुनाव आयोग ने इस हमले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

इसे भी पढ़ें: ममता 'दीदी' ने क्यों छोड़ी भवानीपुर सीट ? कहीं वोट बैंक का तो नहीं है चक्कर 

वहीं, एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसे नाटक बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता दीदी पर कोई हमला नहीं कर सकता है और अगर हुआ है तो इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन