Queen Victoria Death Anniversary: भारत पर 63 साल तक किया राज, ऐसी थी Britain की महारानी क्वीन विक्टोरिया की जिंदगी

By अनन्या मिश्रा | Jan 22, 2026

भारत की साम्राज्ञी और ग्रेट ब्रिटेन व आयरलैंड, यूनाइटेड किंगडम की महारानी अलेक्जेंड्रिना विक्टोरिया का 22 जनवरी को निधन हो गया था। वह भारत पर ब्रिटिश शासन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी थीं। साल 1837 में सिर्फ 18 साल की उम्र क्वीन विक्टोरिया ने ब्रिटेन की गद्दी संभाली थी। वह दुनिया की पहली महारानी बनी थीं और उन्होंने 40 करोड़ से अधिक लोगों पर राज किया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर क्वीन विक्टोरिया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... 

इसे भी पढ़ें: Parveen Babi Death Anniversary: Bollywood की पहली ग्लैमर क्वीन थीं Parveen Babi, हुआ था दर्दनाक अंत

संभाली ब्रिटेन की गद्दी

साल 1937 में क्वीन विक्टोरिया 18 साल की उम्र में ब्रिटेन की गद्दी पर बैठी थीं। बताया जाता था कि मंत्रियों की रोजाना इतनी रिपोर्ट्स आती और क्वीन विक्टोरिया को अधिक कागजों पर हस्ताक्षर करना पड़ता था। जिस कारण उनको काफी मेहनत करनी पड़ती थी। लेकिन क्वीन विक्टोरिया को अपना काम करने में सुख मिलता था। वहीं उनका कामों के प्रति यह भाव अंत तक बना रहा। क्वीन विक्टोरिया अपनी शक्ति और अधिकारों को लेकर काफी ज्यादा सख्त थीं। वहीं इसमें अपनी मां और मामा की भी दखल नहीं स्वीकार करती थीं। उनको कामकाज के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं था।

पति की मृत्यु

क्वीन विक्टोरिया के जीवन में वह दुख की घड़ी थी, जब उनके पति की मृत्यु हो गई और वह 43 साल की उम्र में विधवा हो गई थीं। हालांकि जो भार क्वीन विक्टोरिया के कंधों पर रखा गया था, वह उसको अंत तक निभाती रहीं। क्वीन विक्टोरिया के कार्यकाल में ही रेल और तार जैसे उपयोगी आविष्कार हुए थे। 

कई बार हुआ जानलेवा हमला

रिपोर्ट्स की मानें, तो महारानी विक्टोरिया पर उनके जीवन काल में करीब कुल 5 बार जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन वह इन सभी हमलों से सही-सलामत बच निकलीं। वहीं साल 1883 में रानी विक्टोरिया विंडसर किले की सीढ़ियों से गिर गईं और इसके बाद वह इस चोट से उबर नहीं सकीं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी गोल्डन जुबली और डायमंड जुबली सालगिरह मनाई। वहीं साल 1901 में क्वीन विक्टोरिया का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख