By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021
मुंबई। अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा है कि उन्होंने “कपूर एंड सन्स” और “नीरजा” में भूमिका निभाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इंस्टाग्राम पर बृहस्पतिवार को प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान 48 वर्षीया अदाकारा से उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि वह कौन सी फिल्म थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था और वह बाद में हिट हो गई थी।