शेहला रशीद ने छोड़ी चुनावी राजनीति, बोलीं- J&K में जो कुछ हो रहा वह लोकतंत्र नहीं

By अनुराग गुप्ता | Oct 09, 2019

श्रीनगर। दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) की नेता शेहला रशीद ने चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि यह ऐलान जम्मू कश्मीर में होने वाले ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल से पहले किया गया है। ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल का चुनाव जम्मू कश्मीर में 24 अक्टूबर के दिन सुबह 9 बजे से लेकर 1 बजे तक होना है।

शेहला रशीद ने चुनावी राजनीति छोड़ने का ऐलान करने से पहले कहा कि जम्मू कश्मीर में चुनाव कराकर सरकार दिखाना चाहती है कि यहां पर लोकतंत्र बचा हुआ है, लेकिन जो कुछ भी यहां चल रहा है वह लोकतंत्र नहीं है। उसकी हत्या है। आपको जानकारी दे दें कि जम्मू कश्मीर ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के नतीजे भी 24 तारीख को ही घोषित हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला