'सिड' की 'नाज़' बनीं दुल्हन, शहनाज़ गिल ने इस गाने पर झूम-झूम कर किया डांस, वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

By प्रिया मिश्रा | Jun 20, 2022

पंजाब की कटरीना यानी शहनाज गिल ने बिग बॉस में अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज काफी सदमे के चली गई थीं। लेकिन अब शहनाज धीरे-धीरे फिर से नॉर्मल होने की कोशिश कर रही हैं।  सोशल मीडिया पर भी शहनाज के फैंस उनके वीडियोज शेयर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज लाल कलर का लहंगा पहने दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि शहनाज ने अहमदाबाद टाइम्स फैशन वीक में रैंप डेब्यू किया। डिजाइनर समंत चौहान के लिए शहनाज ने ग्रैंड फिनाले शो में दुल्हन के रूप में रैंप वॉक किया। इस दौरान चैनल में सिद्धू मूसेवाला के गाने सोहने लगदे पर शो स्टॉपर के रूप में डांस भी किया। शहनाज की खूबसूरती और अदाओं ने सबका दिल जीत लिया। रैंप वॉक के दौरान शहनाज एक दुल्हन की तरह एक्टिंग भी कर रही थीं। वे स्टेज पर शर्माते हुए पोज़ दे रही थीं।

शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैशन शो का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। शहनाज ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'डेब्यू वॉक सही हुआ! सुपर टैलेंटेड डिजाइनर समंत चौहान के लिए टाइम्स फैशन वीक पर वॉक किया। अहमदाबाद के लोगों का इस शो को स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद।' सोशल मीडिया यूजर्स को शहनाज का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। शहनाज के फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।


शहनाज गिल ने शुरू की कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग

सलमान खान की फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, शहनाज गिल ने सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच, फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा, फिर हैदराबाद में और उसके बाद भारत के उत्तरी शहरों में किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल इस फिल्म में एक दक्षिण भारतीय महिला की भूमिका निभाएंगी। कभी ईद कभी दीवाली का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनों के अलावा, फिल्म में शहनाज़ गिल और आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। चर्चा यह भी चल रही है कि नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल भी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के स्पेशल हिस्सा होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश