बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुनकर शहनाज गिल का हुआ बुरा हाल, सदमे में एक्ट्रेस

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2021

मुंबई। मुंबई से एक बहुत ही दुखद खबर 2 सितंबर को आयी जिस पर विश्वास करना मुश्किल लेकिन वो मनहूस खबर सच थी। बिग बॉस 13 के विजेता और शानदार एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर से सिद्धार्थ के करोड़ो फैंस का दिल तोड़ दिया। सिद्धार्थ के परिवार और उनके दोस्तों के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जाती। बिग बॉस में हम सभी ने देखा था कि सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज गिल उनसे कितना प्यार करती थी। सिद्धार्थ के लिए शहनाज गिल का प्यार अलग स्तर का था। घर से बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज ने रोमांटिक वीडियो भी किए थे। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने परिवार और फैंस के साथ-साथ शहनाज गिल को भी तोड़कर रख दिया। 

शहनाज गिल के पिता के बयान के अनुसार जब शहनाज गिल ने सुबह सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनी तो उन्होंने इसे अफवाह कहा लेकिन वह अफवाह समझ कर भी वह बहुत परेशान हो गयी। शहनाज के पिता ने कहा कि सिद्धार्थ के निधन की खबरे सुनकर शहनाज गिल बिलकुल ठीक नहीं है वह मीडिया का सामना नहीं कर सकती है। कृपया उनकी निजता का सम्मान किया जाए। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान के तोलिए की हुई नीलामी, लाखों में बिकी सल्लू की टॉवल 

मशहूर अभिनेता एवं ‘बिग बॉस-13’के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी और वह घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। अभिनेता को सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। अचानक हुई मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। कूपर अस्पताल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा... जिसमें थोड़ा समय लगेगा।’’ अस्पताल के डॉ. जतिन भास्कर ने बताया कि करीब 10 बजकर 20 मिनट पर अभिनेता को अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मीरा-शहिद ने सेलिब्रेट किया बेटी मीसा कपूर का बर्थडे, Instagram पर शेयर की तस्वीरें

शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे। इनके अलावा,वह ‘झलक दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। मनोरंजन जगत के कई सितारों ने उनके असमय निधन पर हैरानी जतायी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘हे भगवान। यह स्तब्ध करने वाली खबर है। उनके करीबियों को पहुंची चोट को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

फिल्मकार हंसल मेहता ने शुक्ला के निधन को दुखद बताया और लिखा, ‘‘ यह कोई उम्र नहीं थी दिल का दौरा पड़ने की। सबको छोड़कर जाने की भी यह कोई उम्र नहीं थी। उम्मीद करता हूं कि इस बार इस दुख और शोक का कुछ बेवकूफों द्वारा तमाशा नहीं बनाया जाएगा।’’

अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा, ‘‘ बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ.... परिवार, प्रियजनों को मेरी संवेदनाएं। लाखों लोग उनसे प्यार करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला, तुम्हारी याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, भाई। ओम शांति।’’ अभिनेत्री निमृत कौर और अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने भी शुक्ला के निधन पर शोक जताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए