कंगना रनौत के हीरो के साथ करने जा रही हैं शहनाज गिल काम, रोमांस का लगाएंगी तड़का

By रेनू तिवारी | May 07, 2020

बॉग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने शो के दौरान दर्शकों के दिल पर राज किया। शो के दौरान उनके व्यकित्व को लोगों ने खूब पसंद किया। बिग बॉस के टॉप 3 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज गिल थी। शहनाज ने शो तो नहीं जीता लेकिन बिग बॉस 13 का टाइटल अपने नाम कर लिया। बिग बॉस खत्म होने से पहली ही कलर्स ने शहनाज गिल को नया शो ऑफर कर दिया था। ये शो तो बिग बॉस जितना कामयाब नहीं रहा लेकिन शहनाज के फैंस ने शो को बहुत चाव से देखा। 

पंजाब की कटरीना कैफ यानी की शहनाज गिल बॉलीवुड एक्टर और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ वीडियो सॉ़न्ग करने जा रही हैं। शहनाज गिल और जस्सी गिल के इस गाने का टाइटल है 'कह गयी सॉरी'। जस्सी ने इस गाने में एक्ट के साथ-साथ इस गाने को गाया भी हैं। शहनाज और जस्सी ने गाने का पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने अपने नये गाने की जानकारी अपने फैंस को दी हैं।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की याद में तड़प रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया ये अनदेखा वीडियो

बात करें जस्सी गिल की तो पंजाबी एक्टर और सिंगर जस्सी गिल बॉलीवुड की भी हैप्पी फिर भाग जाएगी, कंगना रनौत की फिल्म पंगा जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम कर चुकें हैं। जस्सी पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार हैं।  

आपको बता दें कि बिग बॉस से निकले के बाद उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भुला दूंगा नाम का रोमांटिक सॉन्ग किया था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। गाने से सोशल मीडिया पर भी काफी धमाल मचाया था। बिग बॉस के घर में भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे।

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट