'हाय मेरी पंजाबन!' उमंग फेस्टिवल में शहनाज़ गिल की धमाकेदार परफॉरमेंस, देखें वायरल वीडियो

By प्रिया मिश्रा | Jun 27, 2022

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया। पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस को फैंस खूब पसंद करते हैं। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज काफी सदमे में चली गई थीं। लेकिन अब वे धीरे-धीरे फिर से नॉर्मल होने  की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक महोत्सव उमंग में शहनाज गिल ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने उमंग फेस्टिवल 2022 में अपने शानदार डांस से धमाल मचा दिया।

इसे भी पढ़ें: कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी का किया ऐलान

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, शहनाज गिल ने सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बीच, फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू होगा, फिर हैदराबाद में और उसके बाद भारत के उत्तरी शहरों में किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल इस फिल्म में एक दक्षिण भारतीय महिला की भूमिका निभाएंगी। कभी ईद कभी दीवाली का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। इन तीनों के अलावा, फिल्म में शहनाज़ गिल और आयुष शर्मा भी नजर आएंगे। चर्चा यह भी चल रही है कि नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल भी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के स्पेशल हिस्सा होंगे।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट