Relationship Tips । सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, ये रिश्ते के लिए क्यों है बुरा?

By एकता | Oct 07, 2024

फराह खान के साथ एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर चर्चा की। बातचीत के दौरान शहनाज ने बताया कि वह सिद्धार्थ को लेकर काफी पजेसिव थी। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं बहुत ज़्यादा पज़ेसिव हूं।' सिद्धार्थ का जिक्र करते हुए शहनाज ने कहा, 'मैं पजेसिव थी क्योंकि वह सुंदर था। अगर कोई इतना अच्छा दिखता है, तो असुरक्षित और पज़ेसिव महसूस करना स्वाभाविक है।' बता दें, शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात बिग बॉस 13 के घर के अंदर हुई थी। यहां रहने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और घर बाहर आने के बाद दोनों प्यार में पड़ गए। दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी नकारा भी नहीं।

इसे भी पढ़ें: Avoid These People । दुश्मन से भी ज्यादा खतनाक होते हैं ऐसे लोग, जितना जल्दी हो सके कर करें इनसे किनारा

घुटन महसूस हो सकती है- जब आप जरूरत से ज्यादा अपने पार्टनर के लिए पजेसिव हो जाते हैं तो आप उनकी स्वतंत्रता को सीमित कर देते हैं, जिससे उन्हें घुटन महसूस हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है और धीरे-धीरे दूरियां बढ़ा सकता है, जिससे रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है।

जलन- अधिकार जताने की भावना जलन को बढ़ा सकती है। इससे पार्टनर अच्छी बातों को भी नकारात्मक तरीके से लेना शुरू कर सकता है। इससे रिश्ते में संघर्ष पैदा हो सकता है। अच्छा रिश्ता चाहते हैं तो बेहतर रहेगा कि आप पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा हक जताना बंद कर दें।

बातचीत में तनाव- लगातार संदेह और अधिकार जताने वाला व्यवहार पार्टनर के साथ आपकी खुली बातचीत को बाधित कर सकता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर लड़ाई-झगड़ों से बचने के लिए चीजें छिपाने लगे। इससे रिश्ते की नींव कमजोर होने लगती है, जो अच्छा नहीं है।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी